HomeAstrologyराशि फल 2022 आपके लिए है खास !

राशि फल 2022 आपके लिए है खास !

*खबर संसार हल्द्वानी *ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी*।
राशि फल 2022 आपके लिए है खास। जी हां आंग्ल नव वर्ष के वर्षफल में मकर राशि, कुंभ राशि एवं मीन राशि का राशिफल–

*मकर राशि*–मकर राशि के जातकों के लिए नव वर्ष सामान्य फल कारक रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। जिससे कि मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त करेंगे। आय के स्रोत यथावत बने रहेंगे परंतु धन खर्च करने में आप उतावलापन दिखाकर आर्थिक परेशानियों में पढ़ सकते हैं। अतः प्रारंभ से ही खर्चों को नियंत्रित रखें।
दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता, भागदौड़, संघर्ष की स्थिति होने पर भी सफलता प्राप्त होती रहेगी। धैर्य से काम लें। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। भाई– बंधुओं से तालमेल बनाकर रखने का प्रयास करें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें माता को कष्ट के योग बनते हैं। स्त्रियों के लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण है कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में परेशानियों, विवादों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि को बनाए रखने का प्रयास करना होगा। वर्ष आरंभ से 14 जनवरी के मध्य घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे। बच्चों के हितार्थ धन व्यय होगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा अचानक कोई दुर्घटना आपको लंबे समय के लिए प्रभावित कर सकती है। लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें।

*कुंभ राशि*–कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 शुभ फल कारक रहेगा। कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष प्रसन्नता देने वाला रहेगा। परिवारिक पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा सामंजस्य रहेगा। कुटुंब वृद्धि के योग बन रहे हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अविवाहित जातकों को विवाह का सुख प्राप्त हो सकता है। अपने अच्छे आचरण से सामाजिक यश प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यापार में निवेश करने से बचें। उच्च पदस्थ लोगों के संपर्क से कार्य सिद्ध होंगे। भूमि, भवन के कार्य में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषत: नसों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। स्त्रियों के लिए वर्ष सुखदाई रहेगा। कामकाजी महिलाओं को लाभ व पदोन्नति, यश प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को बड़े निवेश से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई है अध्ययन में विस्तार होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। इच्छित कार्य में सफलता से उत्साह बना रहेगा वाहन सावधानी से चलाएं लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें।

*मीन राशि*–मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 शुभ फल कारक रहेगा। वर्ष भर अनेक प्रकार से प्रसन्नता प्राप्त होगी। विभिन्न पक्षों से लाभ की प्राप्ति होगी। परिवर्तनकारी परिस्थितियां बनेंगी। महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि से कुछ नवीन कार्य करने की उत्कंठा, सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति कुछ चुनौतियां विचलित कर सकती हैं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। भाई बंधुओं का सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता भागदौड़ बनी रह सकती है अतः धैर्य बनाए रखें। सजगता सक्रियता से बिगड़े कार्य संपन्न होंगे। न्यायालय संबंधी कार्य कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन में निरंतरता बनाए रखनी आवश्यक है। 12 फरवरी के मध्य माता-पिता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्त्रियों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रहेगा अतः धैर्य बनाए रखें। यात्राओं पर अधिक व्यय हो सकता है। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.