spot_img
spot_img
HomeNational1 दिसंबर से बदलेंगे ये सात नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा...

1 दिसंबर से बदलेंगे ये सात नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

दिसंबर 2026 का महीना आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लेकर आ सकता है। महीने की पहली तारीख से क्रेडिट कार्ड, कमोडिटी ट्रेडिंग और एलपीजी सिलेंडर से जुड़े नियमों में बदलाव होने की संभावना है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों को लेकर होने वाला फैसला भी आम लोगों की आर्थिक योजनाओं को प्रभावित कर सकता है।

SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज

1 दिसंबर से SBI क्रेडिट कार्ड के कुछ लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। नए नियम के अनुसार, एक बार में 30,000 रुपये से अधिक का ट्रांसपोर्ट भुगतान करने पर 1 प्रतिशत फीस और लागू टैक्स देना होगा। वहीं, एक बिलिंग साइकिल में फ्यूल पर कुल खर्च 50,000 रुपये से अधिक होने पर पूरे फ्यूल खर्च पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

RBI की बैठक में तय होंगी ब्याज दरें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित होगी। इसमें रेपो रेट की समीक्षा की जाएगी। अक्टूबर में RBI ने रेपो रेट 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया था। दिसंबर में होने वाले फैसले पर बैंक ग्राहकों की नजर रहेगी।

होम लोन की EMI और FD पर पड़ सकता है असर

रेपो रेट में बढ़ोतरी होने पर बैंक होम लोन और अन्य फ्लोटिंग रेट वाले कर्ज की ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं। इससे ग्राहकों की EMI बढ़ने या लोन की अवधि लंबी होने की संभावना रहती है। दूसरी ओर, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों को अधिक ब्याज मिलने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, बैंक अपनी जरूरत और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार ब्याज दरें तय करते हैं।

कमोडिटी ट्रेडिंग के मार्जिन नियम होंगे लागू

SEBI ने कमोडिटी डेरिवेटिव्स में कारोबार करने वालों के लिए नए मार्जिन नियम लागू करने का फैसला किया है। ये नियम 1 दिसंबर से प्रभावी होंगे। इसके तहत कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर ट्रेडर्स को शुरुआती मार्जिन के रूप में 6, 8 या 10 प्रतिशत रकम जमा करनी होगी। जोखिम के विश्लेषण के लिए दो से तीन दिन की अवधि निर्धारित की जाएगी। ये नियम कृषि और गैर-कृषि, दोनों तरह की कमोडिटी पर लागू होंगे।

आधार में ईमेल अपडेट कराने पर नहीं लगेगी फीस

UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट कराने पर लगने वाली 75 रुपये की फीस फिलहाल माफ कर दी है। यह सुविधा 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। हालांकि, इसका लाभ केवल आधिकारिक Aadhaar मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट कराने पर मिलेगा। इसके बाद सामान्य शुल्क लागू हो सकता है।

NRI और OCI के लिए डिजिटल KYC की सुविधा

दिसंबर से NRI, OCI कार्डधारकों और विदेश में रहने वाले भारतीय निवेशकों को KYC कराने के लिए भारत आने की जरूरत नहीं होगी। SEBI के नए नियमों के तहत FATF के नियमों का पालन करने वाले देशों में रहने वाले लोग डिजिटल माध्यम से KYC पूरी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें SEBI से पंजीकृत ब्रोकर या वित्तीय संस्थानों की सहायता लेनी होगी।

LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम जारी हो सकते हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों पर होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की नजर रहेगी। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव का सीधा असर आम परिवारों के रसोई बजट पर पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.