HomeNationalहरियाणा के भिवानी में पहाड़ दरका, 20 से 25 लोगों के दबने...

हरियाणा के भिवानी में पहाड़ दरका, 20 से 25 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत

भिवानी, खबर संसार। नए साल पर एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हरियाणा के भिवानी में भूस्खलन हो गया। वहां से गुजर रहीं कई गाड़ियां पहाड़ के मलबे के नीचे दब गईं। एक शव बरामद कर लिया गया है। जबकि अन्य को निकालने के प्रयास जारी है।

इससे पहले वैष्णो देवी के दरबार में भगदड़ के बाद 12 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा नए साल पर हुआ। पहाड़ी रास्ते से कई गाड़ियां गुजर रही थीं। तभी अचानक पहाड़ भरभराकर टूट पड़ा। लगभग दस से 15 गाड़ियां के ऊपर यह मलबा आ गिरा और सारी गाड़ियां दब गईं।

इसे भी पढ़े-माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 की मौत, मृतकों को 10-10 लाख मुआवजा

अचानक गिरा पहाड़, मचा हड़कंप

मलबा गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। एक शख्स का शव थोड़ी देर में बाहर निकाला गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 15 से 20 लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।
मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा सीएम

तीन अस्पताल में भर्ती

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे हरियाणा के मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल गए हैं। 3-4 लोग और दबे हो सकते हैं। प्रशासन को आदेश दिया गया है कि दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करें। फिलहाल राहत कार्य चल रहा है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.