खबर संसार हल्द्वानी। आखिर क्या बला है बुल्ली बाई ! जी हां ये एप लगातार इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर मुम्बई से आई पुलिस द्वारा रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी की रहने वाली 18 साल की युवती को रिमांड पर लेने के वाद। बुल्ली बाई एप के जरिये समुदाय विशेष की लड़कियों की नीलामी व भद्दे कमेंट के साथ अश्लीलता परोसी जा रही।
आखिर क्या बला है बुल्ली बाई !
बढ़ते मामलों के बीच बुल्लो नाम का एप इन दिनों चर्चा में है। इस एप पर ताओं के बारे में अभद्रपोस्ट कर उन्हें बनाया जा रहा था। इस एप को ओपन करते स्कीन पर महिलाओं का चेहरा नजर आता। ज्यादातर उन महिलाओं का डाटा इस्तेमाल किया गया, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स, जैसे एक्टर, इंस्टाग्राम और फेसबक की जानकारियाँ र उनके पर्सनल फोटो चोरी कर ‘बुल्ली बाई’ एप दर अपलोड किए जा रहे थे। ‘बल्ली बाई’ नाम के एक ट्विटर हैंडल से इस एप को प्रमोट भी किया। रहा था। सरकार के दखल के बाद अब इस एप और ट्विटर हैंडल को हटा दिया गया। इसी तरह एक और मामला पहले भी सामने आया था। उस समय “सुल्ली डील्स’ नाम का एप चर्चा में था। इस एप के जरिए भी महिलाओं की निजी जानकारियों को नीलाम किया जा रहा था आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे थे। इस
‘गिटहब’ का खेल और उन पर आप देख ही चुके हैं।
तरह के एप ‘गूगल प्ले स्टोर’ या ‘एप स्टोर पर नहीं मिलते हैं। ‘बुल्ली बाई’ और ‘सुल्ली डील्स’, दोनों ही एप को गिटहब प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था। गिटहब, माइक्रोसॉफ्ट का एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है। यह अपने यूजर्स को कोई भी एप बनाने और उन्हें शेयर करने का विकल्प देता है। यह पर्सनल या प्रोफेशनल किसी भी तरह का एप शेयर करने के साथ ही उसे बेचा भी जा सकता है।
अगर आप सोशल नेटवर्किंग साइट का अधिक उपयोग करते हैं तो सावधान रहें। आपका डाटा सेफ नहीं है। इस तरह के एप आपका डाटा गलत तरीके में एक्सेस कर सकते हैं। आपके हालिया ट्वीट्स, ई-मेल एड्रेस, फोटो, वीडियो और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां भी उनके पास होती हैं। इसलिए सावधानी रखिये।


