खबर संसार, लखनऊ: योगी का बड़ा फैसला – अब Farmers को 50 प्रतिशत बिजली बिल में छूट, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए आज एक बड़ा एलान किया है। अब Farmers को यूपी सरकार बिजली के बिल में 50 प्रतिशत छूट घोषणा की है। इससे किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इस फैसले से राज्य के खजाने पर प्रति वर्ष 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ये भी पढें- पुरुष ने दिया बेटी को जन्म, मां बनने के बाद किया यह चौंकाने वाला खुलासा!
13 लाख Farmers को लाभ
राज्य सरकार यह राशि यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को अनुदान के रूप में प्रदान करेगी। यह छूट Farmers द्वारा सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने वाले निजी नलकूपों के बिजली बिलों पर लागू होगी। इस निर्णय से राज्य में निजी नलकूप कनेक्शन वाले 13 लाख किसानों को लाभ होगा। संशोधित टैरिफ के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता को दो रुपये प्रति यूनिट की वर्तमान दर के बजाय एक रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई दरें
योगी सरकार के मुताबिक, इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में Farmers को मीटर्ड कनेक्शन पर दो रुपये प्रति यूनिट की जगह 1 रुपये प्रति यूनिट ही चुकाने होंगे। इस कनेक्शन पर अब तक 70 रुपये प्रति हॉर्सपावर का फिक्स चार्ज लिया जाता है, अब ये दर घटाकर 35 रुपये प्रति हॉर्स पावर कर दी गई है।
शहरी क्षेत्रों के लिए नई दरें
वहीं, शहरी क्षेत्रों में किसानों को मीटर्ड कनेक्शन पर 6 रुपये प्रति यूनिट की जगह 3 रुपये प्रति यूनिट ही चुकाने होंगे. इस कनेक्शन पर अब तक 130 रुपये प्रति हॉर्सपावर का फिक्स चार्ज लिया जाता है, अब ये दर घटाकर 65 रुपये प्रति हॉर्स पावर कर दी गई है।
