लखनउ, खबर संसार। आज बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपने 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से चुनाव लड़ेंगे।
बीजेपी ने कुल 107 नामों का एलान किया है, इनमें से 63 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। पहले और दूसरे चरण में बीजेपी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है। जिन्हें टिकट दिया है, उनमें 44 ओबीसी, 19 एससी और 10 महिलाओं को टिकट दिया है। प्रतिशत के हिसाब से बात करें तो 68 % उम्मीदवार ओबीसी, एससी और महिलाएं हैं।
इसे भी पढ़े−गजब – चार महीने पहले गुम हुआ फोन 48 घंटे मे पुलिस ने ढूँढा
पार्टी नेताओं के दल बदल को देखते हुए बीजेपी सतर्क
योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी और उनके समर्थक विधायकों के बीजेपी छोड़ने के बाद से पार्टी बैकफ़ुट पर है। इन नेताओं ने पार्टी छोड़ते समय बीजेपी और योगी सरकार पर पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। जिसके बाद से समाजवादी पार्टी के पक्ष में हवा बनने लगी है।
चुनाव में इसका फ़ायदा हो न हो पर अभी तो माहौल बन गया है। पार्टी के थिंक टैंक को लगा कि ये ट्रेंड बना रहा तो फिर बीजेपी के लिए ख़तरे की घंटी बज सकती है। इसीलिए तय हुआ कि बीजेपी परिवार को टूटने और बिखरने से बचाने के लिए कम से कम विधायकों का टिकट काटा जाए।
विकास के रूप में नंबर-1 बनकर ऊभरा यूपी
इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘’योगी जी की सरकार ने पिछले 5 साल में गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों, माफियों पर नकेल कसने का काम किया है। बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। मैं दावे से कह सकता हूं कि योगी जी ने यूपी को दंगामुक्त राज्य बनाकर दिया है। आज यूपी में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। जो यूपी एक समय में बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज वही यूपी देश में विकास के रूप में नंबर-1 बनकर ऊभरा है।’’
लिस्ट भी देंखें


