खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा। गजब – चार महीने पहले गुम हुआ फोन 48 घंटे मे पुलिस ने ढूँढा। किच्छा पुलिस का एक कारनामा कल से खूब सुर्खिया बटोर रहा है। मामला कुछ इस प्रकार है की हम जानते है की आजकल फोन चोरी की घटनाये अक्सर देखने को मिलती रहती है।
लेकिन जिसका भी फोन चोरी होता है उस पर क्या बीतती है यह सिर्फ इस घटना से गुजरा व्यक्ति ही समझ सकता है। फोन चोरी या गुम हो जाने के बाद उस फोन को प्राप्त करना भी कोई आसान नहीं होता इसके लिए भी आम जनता को जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते है यह भी पीड़ित व्यक्ति ही जानते है। उसके बाद फोन के डाटा की चिंता कॉन्टेक्ट नंबर की चिंता भी कोई कम नहीं होती।
और फिर बार बार कोतवाली के चककर भी काटने पढ़ते है। बावजूद इसके ज्यादातर लोगो के हाथ निराशा ही लगती है। पर किच्छा पुलिस ने एक गजब कारनामा किया उन्होंने अंशु का चार महीने पहले गुम हुआ फोन मेहज 48 घंटो मे ही ढूंढ निकाला। किच्छा के अंशु भाग्यशाली निकले।अंशु का फोन करीब चार महीने पहले गुम हो गया था।उसने बताया की बहुत लोगो ने उसे कहा की हम फोन दिला देंगे इसके लिए उसे उन्होंने पैसे भी मांगे पर कुछ नहीं हुआ।
अंशु ने बताया की बाद मे उसे समाज सेवी दिलीप अरोरा के बारे मे पता चला और पूरा वाक्या उनको बताया।और फिर उन्होंने उसे गाइड किया। उसके बाद आज उसे 48 घंटे से भी कम समय मे किच्छा पुलिस की जानकी राणा और पुलिस सिपाही बृजमोहन सिंह के प्रयास से उसे उसका फोन मिल सका। अंशु ने इसके लिए किच्छा पुलिस और समाज सेवी दिलीप अरोरा का धन्यवाद भी किया।


