HomeCoronaउत्तराखंड में बीते 24 घंटों में 4759 कोरोना infected, 36 की मौत

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में 4759 कोरोना infected, 36 की मौत

खबर संसार, देहारादून : उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में 4759 कोरोना infected, 36 की मौत, राज्य में कोरोना के मामले फिर से एक बार बढ़ने शुरू हो गए हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो उत्तराखंड में 4759 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना infected से 7 लोगों की मौत भी हुई है। अगर बीते 6 दिनों की बात करें तो पिछले छह दिनों में 35 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई।

ये भी पढें- सुभाष चंद्र बोस की वजह मिली थी भारत को आजादी- British पीएम

राज्य में कोरोना के कुल अब तक मरीजों की संख्या तीन लाख 96 हजार पार हो गई है। सबसे ज्यादा मामले देहरादून से सामने आ रहे हैं। देहरादून में अब सक्रिय केस 12 हजार के करीब पहुंच गए हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते infected के बीच सक्रिय मामले बढ़कर 28 हजार पार हो गए हैं और रिकवरी रेट घटकर 88.76 फीसदी पहुंच गया है।

राज्य में कोरोना infected सक्रिय मामले 28 हजार पार

राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सक्रिय मामले बढ़कर 28 हजार पार हो गए हैं और रिकवरी रेट घटकर 88.76 फीसदी पहुंच गया है। पूरे देश की बात करें तो कोरोना के केस लगातार तीसरे तीन 3 लाख से ज्यादा दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 3,06, 495 नए मरीज मिले हैं। हालांकि एक दिन पहले की तुलना में नए मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में कोरोना infected दर 20 फीसदी से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 22 लाख 49 हजार 335 कोरोना के ऐक्टिव मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में इस बीमारी ने 439 लोगों की जान भी ली है। देश में कोरोना के संक्रमण का दर 20.75 फीसदी है। गौरतलब है कि कोविड-19 का ओमीक्रोन वेरिएंट अब भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंच गया है। कई बड़े शहरों में यह वायरस का प्रमुख स्ट्रेन बन गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.