HomePoliticalसमर्थकों ने संध्या को रोका तो बैठी दुर्गापाल के आवास के बाहर

समर्थकों ने संध्या को रोका तो बैठी दुर्गापाल के आवास के बाहर

खबर संसार लालकुआ। कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को हरीश चंद दुर्गापाल के आवास पर उनसे ना मिलने देने से छुब्ध संध्या डालाकोटी उनके आवास के गेट के बाहर ही अपने समर्थकों के साथ बैठ गई। हालाकि उन्होंने दुर्गापाल के समर्थकों से कहा कि उन्हें अकेले ही दुर्गापाल जी मिलने जाने दे लेकिन बात बनती न देख वो गेट पर ही अपने समर्थकों के साथ बैठ गई।

समर्थकों ने संध्या को रोका तो बैठी दुर्गापाल के आवास के बाहर

विदित रहे की कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास में प्रातः 11:30 बजे पहुंची, जहां दुर्गापाल समर्थकों ने उनका मुख्य द्वार बंद कर दिया। और संध्या डालाकोटी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता दुर्गापाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, साथ ही उन्होंने संध्या डालाकोटी को दुर्गापाल के घर में घुसने नहीं दिया। यह प्रक्रिया काफी देर तक चलती रही। जहां संध्या डालाकोटी और उनके पति कांग्रेसी नेता किरन डालाकोटी दुर्गापाल से मिलने के लिए उनके आवास में जाने का प्रयास करते रहे। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र पंकज दुर्गापाल उनको समझाते रहे कि वह इस समय लौट जाएं क्योंकि कार्यकर्ता अत्यधिक आक्रोशित हैं। फिलहाल जद्दोजहद जारी है। संध्या डालाकोटी एवं उनके साथ आए कार्यकर्ता दुर्गापाल से मिलने के लिए उनके आवास में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा सहित कई लोग दुर्गापाल के आवास में मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.