सहारनपुर, खबर संसार। यूपी के सहारनपुर में एक स्थानीय पत्रकार सुधीर सैनी की हत्या से हड़कम्प मच गया है। गाड़ी से साइड लगने पर हुए विवाद में मारपीट में सुधीर की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पत्रकार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अभी फरार बताया जा रहा है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस वारदात में चार युवक शामिल थे। मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड पर हुआ।
इसे भी पढ़े- डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए जिस गली- मोहल्ले मे सुमित हृदयेश पहुँचे
कार सवार अज्ञात युवकों से हो गया था झगड़ा
बताया जा रहा कि चिलकाना निवासी स्थानीय पत्रकार सुधीर सैनी चिलकाना से सहारनपुर बाइक पर जा रहे थे। सहारनपुर से आ रहे कार सवार अज्ञात युवकों के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े में कार सवार युवकों ने सुधीर सैनी को बुरी तरह से पीट दिया और सड़क के बराबर में पानी से भरे गड्ढे में घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
सूचना चिलकाना पुलिस सहारनपुर देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुधीर सैनी को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार युवकों ने पत्रकार सुधीर के साथ मारपीट की थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दो युवकों को किया हिरास्त में
इस मामले में दो युवकों फरमान पुत्र इरफान और जहांगीर पुत्र इकराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी चिलकाना के धोलाहेड़ी गांव के निवासी हैं। मन्नान पुत्र फैयाज अभी फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि-कार का नम्बर मिला। उसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मन्नाम को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
