ख़बर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा।
भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस पर भड़के-शुक्ला । जी हा राज्य मे चुनावी सरगर्मिया तेज हो गयी है।किच्छा मे चुनाव मैदान मे उतरे प्रत्याशी अपने अपने कार्यालयों का उद्घाटन कर रहे है। आज इसी कड़ी मे भाजपा पार्टी के प्रत्याक्षी राजेश शुक्ला ने पंत मार्किट के सामने तनेजा कंप्लेंक्स मे अपने कार्यालय का शहर के एक वरिष्ठ नागरिक से फीता काटवा कर उद्घाटन कराया और उसके बाद विधिवत रूप से पूजा पाठ कराया ।
इस दौरान उन्होंने लोगो को सम्बोधित भी किया और कहा की कांग्रेस हमेशा से ही तुस्टीकरण की राजनीती मे विस्वास करती रही है। और भाजपा सबका विकास करने मे भरोसा करती है और सबमे सभी जाती धर्म वर्ग के लोग आते है चाहे वह मुस्लिम ही क्यों न हो।हमारी सरकार ने खातों मे पैसे डालते वक्त और गरीब महिलाओ को गैस चूल्हा देते वक्त यह नहीं देखा की कौन हिन्दू है और कौन मुस्लिम।और हमारी पार्टी मे सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओ का संम्म्मान किया जाता है कभी छोटा बड़ा नहीं देखा जाता।
मगर कांग्रेस लोगो की साहयता करते वक्त भी जाती देखती है। लोगो को सम्बोधित करने के बाद आज शुक्ला ने एक कार्यकर्ता और सभासद सचिन सक्सेना के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनका मुँह भी मीठा करवाया और उनको शुभकामनाये दी।
*जनता को फिर से धोखा देने आये है कांग्रेस प्रत्याक्षी*
2007 की तरह यह 2022 मे फिर से कांग्रेस प्रत्याक्षी धोखा देने आये।आज से पहले इनको किच्छा की याद नहीं आयी और आज यह फिर से किच्छा आ गये क्योंकि इनको रुद्रपुर की जनता ने नकार दिया है इनको पता है की यह नहीं जीत सकते थे।ज़ब इनकी रुद्रपुर मे नहीं चली तो यह यहां आ गये।
*गुंडों को लेकर किच्छा आ गये*
आज भाजपा प्रत्याक्षी ने राजेश शुक्ला ने कहा की कांग्रेस प्रत्याक्षी जहां तहाँ से गुंडों को इकठ्ठा करके यहां लेकर आ गये है और वह यहां उनका प्रचार कर रहे है। इससे आप उनकी मानसिकता का अंदाजा लगा सकते है।थोड़े दिन बाद यही लोग जहाँ तहाँ आपको कब्ज़ा करते बुई दिखेंगे।
*किच्छा के विकास के लिए वोट करे -शुक्ला*
राजेश शुक्ला ने कहा की पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रो मे जाये और और भाजपा द्वारा किये गये कार्यों को बताये। और मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व मे सरकार बनाने के संकल्प को लेकर घर घर जाकर लोगो भाजपा की नीतियों के बारे मे बताकर जागरूक करें।
*एक वर्ग के लोगो वो भड़काने का काम करती है कांग्रेस*
आज कांग्रेस पार्टी पुरे देश मे हाशिये पर है इसलिए वह बौखला गयी है। अब यह लोग देव भूमि मे मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करते है इससे इनकी मानसिकता का पता चलता है की यह कैसे एक वर्ग को खुलकर भड़का रहे है और उसको समाज के विकास की सही डायहा से भटका रहे है। हमारे यहां कुमाऊ यूनिवर्सिटी है, गोविन्द बल्ल्भ पन्त यूनिवर्सिटी है क्या वहाँ मुस्लिम बच्चे शिक्षा हासिल नहीं कर रहे है वहाँ एक भाई चारा है सभी जाती धर्म के बच्चे एक साथ पढ़ाई कर रहे है लेकिन यह लोग शिक्षा के नाम पर भी बाँटने का काम कर रहे है।
और उनको चुनाव के वक्त ही मुस्लिमो की याद आ जाती है।



