HomeCoronaउत्तराखंड में कोरोना नाइट कर्फ्यू समाप्त, जारी रहेगी ये covid guideline

उत्तराखंड में कोरोना नाइट कर्फ्यू समाप्त, जारी रहेगी ये covid guideline

खबर संसार, देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना नाइट कर्फ्यू समाप्त, जारी रहेगी ये covid guideline, कोविड-19 केेेेेेेेेेेेेेेेेेे ओमिक्रान वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड मे नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया था। लेकिन अब कोरोना केसों में आ रही लगातार कमी के चलते अब उत्तराखंड सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है। जिसमें राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने के साथ नई गाइडलाइन के तहत, विवाह, सांस्कृतिक समारोह भी अब पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे। इसी के साथ ही जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हाल, सैलून को कोविड प्रोटोकाल के तहत संचालन करने की अनुमति दे दी गई है। मुख्य सचिव एसएस संधू की ओर से बुधवार को नई covid guideline जारी की है।

ये भी पढें- laalakuaan से हल्द्वानी आ रही बाइक टैंपो से टकराई, तीन घायल

अभी covid guideline रहेगी जारी

राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार गिरावट की ओर हैं स्कूल कालेज खुल रहे हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने नई covid guideline जारी करते हुए कुछ प्रतिबधों के साथ अधिकतर मामलों में छूट दी है। राज्य में रात्रि कर्फ्यू को समाप्त कर दिया गया है। धरना प्रदर्शन पर फिलहाल 28 फरवरी तक रोक जारी रहेगी। सरकार की नई एसओपी के अनुसार, प्रदेशभर में आंगनबाड़ी केंद्र एक मार्च से खुल सकेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ कोविड की वर्तमान स्थिति की समीक्षा बैठक की। धामी ने कहा कि राज्य में कोविड माहमारी की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन इसके वाबजूद संक्रमण को हल्के में न लिया जाए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.