खबर संसार, नई दिल्ली: क्रिकेटर Suresh Raina हैं इतने करोड़ संपत्ति के मालिक, जीते हैं आलीशान जिंदगी , जीते हैं आलीशान जिंदगी, भारत में क्रिकेट का अपना एक अलग ही क्रेज है। क्रिकेट मैच की दीवानगी लोगों पर इस कदर हावी है कि कुछ लोग भरतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने के लिए देश ही नहीं विदेशों तक मैच देखने के लिए जाते हैं। भारत की हर गली में आपको क्रिकेट के शौकीन मिल जाएंगे। यहां बता दें कि पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की धमाकेदार बल्लेबाजी और उनकी गेंदबाजी के साथ फिल्डिंग भी गजब की रही है। आईपीएल में भी उनका बोल बाला रहा है। तो आइये जाते हैं Suresh Raina के बारे में कि आखिर कितनी है उनके पास संपत्ति है और कैसे जीते हैं वह अपनी लाइफस्टाइल।
ये भी पढें- उत्तराखंड में कोरोना नाइट कर्फ्यू समाप्त, जारी रहेगी ये covid guideline
ये है Suresh Raina की लाइफस्टाल
Suresh Raina की लाइफस्टाइल की बात करें तो वह लैविश लाइफ जीने का काफी शौकीन है। उन्हेें ब्रांडेड कपड़े पहनना, पार्टियों में जाना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी पसंद है। कहा जाये तो सुरेश रैना काफी लक्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं।
सुरेश रैना 185 करोड संपत्ति के हैं मालिक
सुरेश रैना एक कम्पलीट फॅमिली मैन हैं। उनको अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है। अक्सर उन्हें अपनी बेटी ग्रेसिया और बेटे विरोय के साथ खेलते हुए देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रेन की कुल सम्पति 185 करोड़ की है। सुरेश रैना के पास गाजियाबाद, दिल्ली और लखनऊ में आलीशान बांग्ला है, लेकिन इन सब में उनके गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर में स्थित बंग्ले की काफी चर्चा होती है। ये बंग्ला काफी आलीशान है और हर सुख-सुविधा से लेस है। सुरेश रैना को लग्जरी कारों का भी शौक है, इसमें मर्सिडीज और पोर्श बूस्टर , जैसी कई लग्जरी कारें शामिल हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं।
