HomeUttarakhandहाथियों के terror से इस गांव के लोग रात भर जागकर दे...

हाथियों के terror से इस गांव के लोग रात भर जागकर दे रहे पहरा

खबर संसार, रामनगर : हाथियों के terror से इस गांव के लोग रात भर जागकर दे रहे पहरा , इन दिनों उत्तराख्ंाड में हाथियों की वजह से ग्रामीणों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला रामनगर के कंचनपुर छोई से सामने आ रहा है, जहां पर हाथियों का terror बना हुआ है। ग्रामीण रात पर जागकर पहरा दे रहे हैं। गांव के लोगों ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी तो वह आंख मूंद कर बैठा हुआ है।

ये भी पढें-  लालू प्रसाद यादव को five years की सजा के साथ 60 लाख का जुर्माना

हाथियों के terror से ग्रामीणों में दहशत

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर ग्राम कंचनपुर छोई में हाथियों ने terror मचा रखा है। खेतों में खड़ी फसल को हाथी रौंद रहे हैं। झुंड के झुंड आकर खेतों में खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का बना हुआ रात को जाकर पहरा दे रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों को बताने के बाद भी उनकी समस्या पर गौर नहीं किया जा रहा है।

हाथियों को जंगलों की ओर भगाया जाएगा

विभागग्राम छोई प्रधान प्रतिनिधि हेमचंद जोशी ने बताया कि हाथियों के आतंक से ग्रामीण रात को सो नहीं पा रहे हैं। वन विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन विभाग द्वारा गौर नहीं किया जा रहा है। वहीं डीएफओ बलवंत सिंह साही ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को क्षेत्र में तैनात किया जाएगा और हाथियों को जंगलों की ओर भगाया जाएगा। जिससे किसानों को राहत मिलेगी। और खेतों को नुकसान भी नहीं पहुंच सकेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.