खबर संसार, देहरादून : 23-25 February से उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी, उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। पर्वतीय जिलों में बर्फबारी व बारिश तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलतने की संभावना जताई है, इसके लिए मौसम विभाग ने 23-25 February तक येलो एलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
ये भी पढें- बड़ा हादसा- MAX खाई में गिरने से 14 बारातियों की मौत, मचा कोहराम
23-25 February तक येलो अलर्ट
अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम रहने की संभावना जताते हुए पर्वतीय जिलों में 23-25 February को ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्र में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि, बुधवार और गुरूवार को गढ़वाल के अलावा कुमाऊं मंडल के अन्य क्षेत्रों में पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश, तो वही ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है।
25 फरवरी के बाद मौसम रहेगा सही
बुधवार को राज्य में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। 25 फरवरी को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। शेष मौसम शुष्क रहेगा। 25 फरवरी के बाद अगले दो दिन बारिश में कमी आएगी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
