Monday, May 20, 2024
HomeUttarakhandबड़ा हादसा- MAX खाई में गिरने से 14 बारातियों की मौत, मचा...

बड़ा हादसा- MAX खाई में गिरने से 14 बारातियों की मौत, मचा कोहराम

खबर संसार, चंपावत : बड़ा हादसा, MAX खाई में गिरने से 14 बारातियों की मौत, चंपावत जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक मैक्स वाहन खाई मे गिरने से 14 लोगों की मौत हो गईं, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह दर्दनाक हादसा चंपावत जिले के रीठा-सूखीढांग में सोमवार देर रात करीब 3.15 का बताया जा रहा है। हादसे में घायल चालक व अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इस वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसे का कारण MAX में ओवर लोडिंग बताया जा रहा है।

ये भी पढें- वरिष्ठ अधिवक्ता डी डी रुबाली का निधन अधिवक्ताओं ने जताया शोक

रात करीब 3.15 बजे MAX खाई में गिरी

पुलिस के अनुसार, चंपावत के सूखीढांग के ककनई गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की बारात मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए- 4712 से सोमवार को टनकपुर गई थी। बारातियों से भरी मैक्स (वाहन)  शादी के बाद गांव वापस जा रही थी। इस दौरान रात करीब 3.15 बजे MAX अनियंत्रित होकर ढेक ढुंगा में गहरी खाई में गिर गया इस दर्दनाक हादसे में सात पुरुष और चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां तीन लोगों की और मौत हो गई।

हादसे में हुई इन लोगों की मौत

लक्ष्मण सिंह 61 वर्ष , निवासी ककनई, केदार सिंह (62) निवासी ककनई, ईश्वर सिंह (40) निवासी ककनई , उमेद सिंह (48) ककनई, हयात सिंह (37) ककनई पुष्पा देवी (50) पत्नी शेर सिंह निवासी ककनई, पूजा देवी (55) पत्नी नारायण सिंह हल्द्वानी, भगवती देवी (45) पनी होशियार सिंह, निवासी हल्द्वानी, बसंती देवी (35) निवासी चम्पावत, श्याम लाल (50) निवासी डांडा, विजय लाल (48) निवासी डाडा, हरीश सिंह (15) पुत्र उमेद सिंह निवासी डांडा, बसंती देवी (05) निवासी चंपावत।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.