HomeUttar Pradeshयूपी में छठे चरण का मतदान जारी, तीन बजे तक हुआ 46.70...

यूपी में छठे चरण का मतदान जारी, तीन बजे तक हुआ 46.70 प्रतिशत मतदान

लखनऊ, खबर संसार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में राज्य के 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा। शाम तीन बजे तक यूपी में छठें चरण में 46.70 प्रतिशत वोटि‍ग हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार छठे चरण में 66 महिलाओं समेत 676 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनकी राजनीतिक तकदीर का फैसला करीब 2.15 करोड़ मतदाता करेंगे। राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से अब तक 292 सीटों पर मतदान हो चुका है।

इसे भी पढ़े-जाने क्‍यों यूक्रेन के खारकीव से रूस की तरफ जा रहे है 1700 भारतीय छात्र

इन जिलों में हुआ तीन बजे तक इतना मतदान
अम्‍बेकरनगर52.42%
बलिया46.50%
बलरामपुर42.51%
बस्‍ती46.30%
देवरिया45.37%
गोरखपुर46.46%
कुशीनगर48.55%
महराजगंज47.59%
संतकबीरगनर44.62%
सिद्धार्थनगर45.60%

 

सुबह 11 बजे तक करीब 22 फीसद मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत बृहस्पतिवार को जारी मतदान के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.79 फीसद लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव के छठे चरण के तहत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उम्मीदवारी वाले गोरखपुर सदर समेत 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया था।

राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि छठे चरण के चुनाव के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था, जो शाम छह बजे तक चलेगा। पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 21.79 फीसद मतदान हुआ है। अंबेडकरनगर में 23.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसके अलावा बलिया में 21.85, बलरामपुर में 18.81, बस्ती में 23.31, देवरिया में 19.64, गोरखपुर में 21.73, कुशीनगर में 23.23, महराजगंज में 21.22, संत कबीर नगर में 20.74 और सिद्धार्थनगर में 23.48 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (गोरखपुर सदर), स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) की भी प्रतिष्ठा दांव पर है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.