HomeUttar PradeshExit Poll पर बाेले पूर्व सीएम-10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम...

Exit Poll पर बाेले पूर्व सीएम-10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे

जी, हां आप ने सही पढ़ा यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पर्टी के मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने Exit Poll पर कहा की 10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे। बता दें की एग्जिट पोल में यूपी की सत्ता पर फिर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वापसी करने के अनुमान हैं।

बता दें की उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है। एग्जिट पोल के अनुमानों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने ट्वीट कर कहा है कि 10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे। सपा की गठबंधन सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी सहयोगी दल के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि एग्जिट पोल कभी सही नहीं रहे। 10 तारीख को सपा गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

इसे भी पढ़े-सोना-चांदी हुआ इतना महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट 

10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 8, 2022
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि राजभर, चौहान, बिंद, गोंड, निषाद जैसे पिछड़े वर्ग का व्यक्ति वहां बीजेपी समर्थकों के आगे बोलता नहीं है। इसलिए एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता रहा है लेकिन जब परिणाम आए तो मामला उलट गया, यह कई बार हो चुका है। अब्बास अंसारी के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब शरीर में पांचों उंगलियां बराबर नहीं होतीं तो चार लोगों के बीच में कैसे समान विचारधारा हो सकती है। सत्ता में आएंगे तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।

तेजस्वी ने एग्जिट पोल पर किया तंज

सपा के बाद अब बिहार की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी Exit Poll पर तंज किया है। जिस तरीके से एग्जिट पोल में योगी आदित्यनाथ की सरकार की वापसी के अनुमान व्यक्त किए गए हैं, उसे लेकर तेजस्वी यादव ने तंज करते हुए कहा है कि बीजेपी को एग्जिट पोल में जीत के लड्डू का मजा लेने दीजिए।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.