HomeUttarakhand01 अप्रैल से उत्तराखंड में बिजली-पानी भी costly! जानिए कितने बढ़ गए...

01 अप्रैल से उत्तराखंड में बिजली-पानी भी costly! जानिए कितने बढ़ गए दाम

खबर संसार, देहरादून : 01 अप्रैल से उत्तराखंड में बिजली-पानी भी costly! जानिए कितने बढ़ गए दाम, उत्तराखंड में एक बार फिर से बिजली- पानी के दाम बढ़ने जा रहे हैं। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को costly का जोर का झटका लगेगा। नये वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इस बार जल संस्थान ने दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अब ज्यादा दाम चुकाने होंगे। बता दें कि हर वर्ष अप्रैल माह से बिजली पानी के दामों में बढ़ोत्तरी होती है। तो वहीं बिजली के दाम भी आज तय हो जाएंगे कि कितनी बढ़ोत्तरी होनी है।

ये भी पढें- धामी बोले जनता ने मिथक तोड कर बनाया नया इतिहास

यहां बता दें कि सूबे में 01 अप्रैल से घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं के लिए नौ से 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी तय है। वहीं, कमर्शियल उपभोक्ताओं को 15 फीसदी से अधिक भुगतान करना होगा। शहरी क्षेत्रों में की बात करें तो पानी के बिलों का निर्धारण हाउस टैक्स के आधार पर होता है। तो वही ग्रामीण क्षेत्रों में बिल पानी के नल के आधार पर तय किया जाता है। शहरों में 360 रुपये तक भवन कर पर ग्रेविटी की पेयजल योजनाओं से जुड़े उपभोक्ताओं का 160 रुपये महीना पानी का बिल आता है।

ट्यूबवेल से जुड़े उपभोक्ताओं का 169 रुपये, पम्पिंग पेयजल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं का 181 रुपये प्रति महीना बिल 2013 के तय रेट पर निर्धारित किया गया है। भवन कर 361 रुपये से 2000 रुपये के बीच होने पर ग्रेविटी योजना में 169.10 रुपये, ट्यूबवेल योजना पर 181.56 रुपये, पम्पिंग योजना पर 195.80 रुपये महीना बिल तय किया गया है।
भवन कर 2000 रुपये से 3500 रुपये होने पर ग्रेविटी योजना में 199.36 रुपये, ट्यूबवेल योजना पर 213.05 रुपये, पम्पिंग योजना पर 240.30 रुपये बिल निर्धारित है। ये वृद्धि इन रेटों पर ही लागू होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में एक घर में एक से दो टोंटी होने पर नौ प्रतिशत वृद्धि होगी। घर में इससे अधिक टोंटी होने पर 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

हर महीने के बिल में 14 से 25 रुपये तक की बढ़ोत्तरी

पानी के बिल में हर महीने 14 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी। जल संस्थान तीन महीने में पानी के बिल जारी करता है। इस तरह एक बिल में 42 रुपये से लेकर 75 रुपये तक का इजाफा होगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.