HomeNationalkurakure खाने के लिए चोर ने तीन दुकानों के ताले तोडे़, ऐसे...

kurakure खाने के लिए चोर ने तीन दुकानों के ताले तोडे़, ऐसे हुआ खुलासा

खबर संसार, सीकर : kurakure खाने के लिए चोर ने तीन दुकानों के ताले तोडे़, ऐसे हुआ खुलासा, राजस्थान के सीकर जिले से चोरी करने का एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां चोरी करने गए युवक ने तीन दुकानों के ताले सिर्फ इसलिए तोड़ दिये कि उसको 20 रूपये का kurakure खाना था। । जब पूरी असलियत सामने आई तो हर कोई और हैरान रह गया।  व्यापारियों ने जब सुबह ये मंजर देखा तो उनके मन में डर फैल गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए ताला तोड़ने वाले चोर को धर दबोचा पर कहानी तमाम आशंकाओं से कहीं अलग निकली।

kurakure खाने के लिए 20 रूपये की चोरी 

राजस्थान के फतेहपुर बाजार तीन अलग-अलग दुकानों के ताले एक रात में तोड़ दिए थे।जिसके बाद वहां के व्यापारियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए CCTV खंगाले जिसमें आसिफ नाम के युवक की पहचान हुई जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर महज 20 रूपये ही चुराए जिसमें वह kurakure खाना चाहता था। वहीं पुलिस को यह भी पता चला कि आफिस मानसिक रूप से बीमार भी है।

कुरकुरे खाने के लिए चोर ने की थी चोरी

आसिफ नाम के युवक ने बताया कि उसने तीन अलग-अलग दुकानों के ताले एक रात में तोड़ दिए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उसने सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया और उसे यहीं से आसिफ का सुराग मिला। पूछताछ के बाद पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। ये बात भी सामने आई कि उसने इन दुकानों से केवल 20 रुपये चुराए थे क्योंकि वह कुरकुरे खाना चाहता था। पुलिस ने बताया है कि अब शख्स के घरवालों को बुलाया जा रहा है और इसका इलाज कराने के लिए कहा जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.