spot_img
spot_img
HomeUttar Pradeshदेवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर AMU प्रोफसर सस्पेंड 

देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर AMU प्रोफसर सस्पेंड 

 खबर संसार, अलीगढ़ :  देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर AMU प्रोफसर सस्पेंड , अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) एक बार फिर चर्चा में हैं अब मामला हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर हैं, जिसमें एक प्रोफेसर ने हिन्दू-देवताओं को खिलाफ आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर लिखने ने हंगामा मच गया। जिसके बाद AMU के पूर्व छात्रों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की है। यूनिवर्सिटी ने नोटिस थमाई तो प्रोफेसर ने माफी मांगी है।  फिलहाल, मामला सामने आने के बाद प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये भी पढें- बीएसएनएल ने लांंच किया 16 रूपये का प्‍लान मिलेगी 30 दिन की वैलि‍डिटी

AMU प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के  फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र पावर पॉइंट पर देवी-देवताओं का नाम लेकर आपत्तिजनक पढ़ाई करा रहे थे। AMU में दौरान पढ़ाई के दौरान फॉरेंसिक साइंस विषय में रेप के बारे में पढ़ाई कराई जा रही है। रेप विषय को पढ़ाने के दौरान देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं। पढ़ाई के दौरान की जो पीपीटी वायरल हो रही है, उसमें हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अमर्यादित बातें लिखी गई हैं। पुलिस ने प्रोफेसर जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस पीपीटी का स्क्रीन-शॉट वायरल हुआ तो हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद एएमयू प्रशासन और फैकल्टी ऑफ मेडिसिन ने असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया। इस प्रोफेसर पर विद्यार्थियों, स्टाफ और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.