कानपुर, खबर संसार। अगर आप अपनाघर लेना चाहते है तो यहां पर बहुत ही सस्ते में फ्लैट मिल रहे है। आप सस्ते फ्लैट लेने के इच्छुक हैं तो बजट बना लीजिए। 22 अप्रैल से केडीए 1545 ऐसे फ्लैट्स का पंजीकरण खोलने जा रहा है। इनकी कीमत 9.39 लाख से 16.77 लाख के बीच होगी। ये फ्लैट लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं।
तीन महीने में मिल जाएगा कब्जा
तीन से छह महीने के बीच इनका कब्जा प्रमाण पत्र भी हासिल किया जा सकता है। लंबे समय बाद केडीए ने नए बने सस्ते फ्लैट की लांचिंग करने की तैयारी की है। ये फ्लैट पनकी इलाके में शताब्दीनगर और जवाहरपुरम की योजनाओं के पास ही हैं। रामगंगा एन्क्लेव, सुलभ आवास योजना, गंगा टावर, मंदाकिनी और यमुना टावरों में ये फ्लैट बनाए गए हैं जो फिनिशिंग के दौर में पहुंच चुके हैं। पंजीकरण एक माह तक चलेगा। इसके बाद लॉटरी निकाली जाएगी।
इसे भी पढ़े-अगर आप भी करते है यह काम तो निरस्त हो जाएगा आप का राशन कार्ड
अगले हफ्ते से शताब्दी नगर समेत कई योजनाओं में खाली 4500 खाली फ्लैट भी बेचे जाएंगे। केडीए वीसी अरविंद सिंह के निर्देश पर इसकी तैयारी नए तरीके से की जा रही है। पार्षद नगर में 10 आवासीय भवन, सीसामऊ ग्रुप हाउसिंग के तीन भूखंड, पनकी गंगागंज में 10 दुकानें, शैक्षणिक संस्थाओं के लिए मंदाकिनी एनक्लेव, जवाहरपुरम सेक्टर तेरह, पनकी में गणेश शंकर विद्यार्थी ब्लॉक और ई-वन बर्रा यूपीडीपी को मिलाकर 4 भूखंड, मौरंग मंडी बिनगवां में 31 भूखंड, फजलगंज फैक्टरी एरिया में 1 भूखंड, ट्रांसपोर्ट नगर योजना फेस वन से लेकर फेस टू में 277 भूखंड, किदवईनगर में 12 व्यावसायिक भूखंड, सुजातगंज योजना में 17 भूखंड की ई-नीलामी होगी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
