खबर संसार हल्द्वानी।मारपीट पथराव मामले में पुलिस ने11 लोगो को उठाया,मामले पर एसएसपी कड़ी नजर बनाए हुए है। जी हा एसएसपी पंकज भट्ट लगातार मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को लेकर पल पल की अपडेट ले रहे है। मीटिंग लगातार जारी है अधिकारियों की।पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि में ही थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 55 / 22 धारा 147 ,149 153 ए 323, 504 506, 296 ,आईपीसी बनाम नामजद अभियुक्त व अन्य पंजीकृत कर किया गया
मारपीट पथराव मामले में पुलिस ने11को उठाया,एसएसपी नजर बनाए हुए
बताए चले कि समुदाय विशेष के लोगो द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर लोट रहे युवकों पर हमले पथराव के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए खबर लिखे जाने तक 11 लोगो को उठा लिया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी पंकज भट्ट संडे होने के वाबजूद सुबह से कोतवाली में बैठ हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों से हर पल का अपडेट ले रहे है। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि सीसी कैमरे कि रिकॉर्डिंग को बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। दोषियों पर कार्यवाही की जा रही है।
सोशल मीडिया में कोई ना करे गलत कमेंट पुलिस का है नजर
इधर पुलिस की और से जारी सूचना अनुसार कल रात्रि शीशमहल काठगोदाम मे घटित हुई मारपीट की घटना में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि में ही थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 55 / 22 धारा 147 ,149 153 ए 323, 504 506, 296 ,आईपीसी बनाम नामजद अभियुक्त व अन्य पंजीकृत कर किया गया। घटना में संलिप्त अधिकतर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अन्य शामिल अभियुक्तों की सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पहचान कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर जनपद के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त मामले से संबंधित कोई भी पोस्ट शेयर कर लोगों को भड़काने आदि का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
इधर हिंदूवादी संगठनों ने आज महापंचायत में कहा कि हमला करने वाले सभी लोगो को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस को कल शाम तक का समय दिया गया हैं, कल शाम तक पुलिस अगर सभी कि गिरफ़्तारी नहीं करती तो, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल परसो कोतवाली में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेगा और तबतक नहीं उठेगा जब तक सभी दोषी गिरफ्तार नहीं होते



