HomeUttarakhandकुमाऊं मण्डल में चिन्हित दिव्यांगजनों को अगस्त तक जारी किया जाए यूडीआईडी...

कुमाऊं मण्डल में चिन्हित दिव्यांगजनों को अगस्त तक जारी किया जाए यूडीआईडी कार्ड

हल्द्वानी, खबर संसार। आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने कुमाऊं मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कुमाऊं मण्डल मे चिन्हित समस्त दिव्यांगजनों को अगस्त 2022 तक विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड निर्गत किये जाने हैं।

इसे भी पढ़े- कानपुर हिंसा के 40 पत्थरबाजों की पुलिस ने जारी की फोटो, दे इस नंबर पर जानकारी

भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु यह योजना संचालित की जा रही है। श्री रावत ने कहा कि ग्राम, ताकुला एवं ब्लाक स्तर पर यू.डी.आई.डी शिविर आयोजित कर छूटे हुए दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किये जाएं।

पात्र दिव्यांगजनों को 31 अगस्त तक यूडीआईडी कार्ड जारी करें

श्री रावत ने जनपद स्तर पर समाज कल्याण अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को आपस मे समन्वय बनाकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद मे चिन्हित पात्र दिव्यांगजनों की वास्तविक संख्या को प्रमाणित करते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत कर अविलम्ब यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुये जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर पात्र दिव्यांगजनों को 31 अगस्त 2022 तक यूडीआईडी कार्ड निर्गत कराना सुनिश्चित करेंगे।

यूडीआईडी कार्ड 2022 के लाभ

  1. दिव्यांग से संबंधित सभी जानकारी एक यूनिक आईडी कार्ड (Unique Disability ID Card) में होगी।
  2. यह एक बहुउद्देश्य स्मार्ट कार्ड होगा। इससे दिव्यांगों को किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र लेकर नहीं घुमना पड़ेगा।
  3. इस स्मार्ट कार्ड में ही एक चीप लगी होगी। इसमें दिव्यांग से संबंधित सभी जानकारी होगी।
  4. इसके लिए दिव्यांग कल्याण विभाग में एक सॉफ्टवेयर सिस्टम लगा है। इसमें एंट्री होते ही संबंधित अधिकारी अप्रूवल कर पोस्ट के माध्यम से संबंधित दिव्यांग के पते पर यूडीआईडी कार्ड भेज देता है।
  5. लाभार्थियों को संबंधित प्राधिकरण द्वारा उल्लिखित UDID ​​कार्ड की विभिन्न प्रतियां नहीं बनानी होंगी। पाठक की मदद से एक स्वावलंबी प्रदाता को आसानी से डिकोड किया जाएगा।
  6. कार्ड विकलांग लोगों के लिए सत्यापन और पहचान का एक एकल दस्तावेज होगा और भविष्य में उनके लिए कई लाभ प्राप्त करेगा।
  7. UDID ​​कार्ड कार्यान्वयन के पदानुक्रम के सभी स्तरों – गाँव स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी की शारीरिक और वित्तीय प्रगति की ट्रैकिंग में मदद करेगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.