हल्द्वानी खबर संसार.आज कल परसो रहेंगी हल्द्वानी के इन इलाकों की बिजली गुल जी हा सही समझें ठप रहेगी बिजली आपूर्ति शनिवार को कुसुमखेड़ा, फितहपुर हल्द्वानी। यूपीसीएल ग्रामीण बसानी, जज फार्म, ईको टाउन और देवलचौड़ फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता के अनुसार जयपुर पाडली और आईटीआई डहरिया में निर्माणाधीन बिजलीघर के लिए 33 केवी लाइन खींचने, अनुरक्षण कार्य, डीटीआर मीटरिंग, कंडक्टर बदलने के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है।
कमलुवागांजा, कठघरिया, टीपीनगर, आईटीआई और फूलचौड़ बिजलीघर के 10 फीडरों की 21 नवंबर, 23 नवंबर और 25 नवंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन तीन दिनों में 30 से 35 हजार की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।वहीं शुक्रवार को टाउन डिविजन की ओर से बरेली रोड चौड़ीकरण में आड़े आ रही 33 केवी की लाइन के पोल और बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए 13 बीघा और गौलापार बिजलीघर की लाइन पर काम किया गया। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि इससे किसी भी क्षेत्र में बिजली बाधित नहीं हुई।











