Koffee With Karan: बी-टाउन के हैंडसम हंक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। एक बार रणवीर सिंह फिल्म निर्माता और होस्ट करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में आए थे और यहां उन्होंने एक रैपिड फायर सवाल का मजेदार जवाब देकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
अनुष्का, दीपिका और कैटरीना संग लिफ्ट में फंसने पर ये करेंगे रणवीर सिंह
करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ के 6 सीज़न इसलिए सुपरहिट रहें, क्योंकि ये फिल्मी और पॉपुलर सितारों से भरा रहने वाला शो रहा है। यही नहीं, करण जौहर शो में आए सेलिब्रिटीज से ऐसे-ऐसे सवाल करते हैं, जो या तो सुर्खियों में रहता है या फिर विवादों में।
इसे भी देंखे-भारत और इंग्लैंड टेस्ट: पंत और जडेजा ने लगाया शतक, भारत ने बनाए 416 रन
हालांकि, जहां रणवीर सिंह हों, वहां कॉन्ट्रोवर्सी कम और मस्ती ज्यादा होती है। जब रणवीर सिंह से करण ने एक्ट्रेसेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेकर एक सवाल किया था, तो रणवीर ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम लेकर एक मजेदार जवाब दिया था।
जब रणवीर सिंह से करण ने पूछा था कि, अगर वह अनुष्का, दीपिका और कैटरीना के साथ एलिवेटर में फंस जाते हैं, तो क्या करेंगे? एक्टर ने अपने जवाब से सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा था, “मैं रणबीर कपूर को लेकर गॉसिप करूंगा।” उनके इस बयान ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी।
कॉफी विद करण 7 का प्रीमियर
करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण’ के 6 सीज़न की जर्नी को सफल बनाया है। अब 7 जुलाई 2022 से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर शो का सातवां सीज़न भी शुरू हो रहा है और एक बार फिर ये शो मशहूर सेलिब्रिटीज के कई राज़ खोलेगा।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
