दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज होते ही बढ़ा सस्पेंस, आखिर विजय का क्या होगा? जी, हां अजय देवगन की मच अवेटेड क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ यानी ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर 9 सितंबर, बुधवार को रिलीज कर दिया गया। पणजी, गोवा में लॉन्च हुए इस ट्रेलर में सस्पेंस, बदले और विजय सालगांवकर के सामने बढ़ते खतरे की झलक दिखाई गई है।
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज
अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ या ‘दृश्यम 3’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। साल 2015 में शुरू हुई सालगांवकर परिवार की क्राइम गाथा का यह आखिरी चैप्टर होगा। फिल्म के दोनों पार्ट हिट रहे थे और अब तीसरे पार्ट को लेकर भी फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है। इसी बीच मेकर्स ने 9 सितंबर, बुधवार यानी आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया।
पणजी, गोवा में लॉन्च हुआ ट्रेलर
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर मुंबई में नहीं, बल्कि पणजी, गोवा में लॉन्च किया गया, जो सीधे इस कहानी की दुनिया से जुड़ा है। ट्रेलर रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “हर दृश्य एक सवाल है, हर राज एक जवाब, कौन होगा किस पर भारी, द अल्टीमेट एंड बिगेन्स नाऊ.”
तबू, सौरभ शुल्का और अजय देवगन के बीच बढ़ा सस्पेंस
ट्रेलर की शुरुआत में तबू, सौरभ शुल्का से विजय की कहानी के सीक्वल को लेकर सवाल करती हैं। इसके बाद अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है। स्क्रीन पर श्रिया और ईशिता परेशान होकर कुछ कागज जलाती हुई नजर आती हैं। रजत कपूर अपने बेटे के लिए जस्टिस की बात करते हैं, जबकि तबू कहती हैं कि उन्हें जस्टिस नहीं, बदला चाहिए।
प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की दमदार एंट्री
ट्रेलर में प्रकाश राज को वकील के रोल में दिखाया गया है। वहीं एसपी क्राइम ब्रांच के किरदार में जयदीप अहलावत की एंट्री होती है। फाइनल चैप्टर में विजय सालगांवकर के लिए अपने परिवार को बचाने की चुनौती और खतरा पहले से बड़ा नजर आ रहा है।
ट्रेलर रिलीज से पहले जारी पोस्टर में विजय (अजय), नंदिनी (श्रिया), अंजू (इशिता दत्ता) और अनु (मृणाल जाधव) सहित सालगांवकर परिवार की झलक दिखाई गई थी। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया, “इस बार खतरा और भी बड़ा है. सालगांवकर परिवार…वापस घर में है.”
10 प्वाइंट्स: ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ट्रेलर की 10 बड़ी बातें
- 9 सितंबर, बुधवार को ट्रेलर रिलीज हुआ।
- फिल्म को ‘दृश्यम 3’ के नाम से भी जाना जा रहा है।
- यह सालगांवकर परिवार की कहानी का आखिरी चैप्टर है।
- ट्रेलर लॉन्च पणजी, गोवा में किया गया।
- तबू और सौरभ शुल्का ट्रेलर की शुरुआत में नजर आते हैं।
- अजय देवगन फिर विजय सालगांवकर के किरदार में हैं।
- श्रिया और ईशिता दत्ता भी ट्रेलर में दिखाई गई हैं।
- रजत कपूर अपने बेटे के लिए जस्टिस की मांग करते हैं।
- प्रकाश राज वकील के रोल में नजर आए हैं।
- जयदीप अहलावत एसपी क्राइम ब्रांच के किरदार में दिखे हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप






