HomeEntertainmentमैं अपनी फिल्में नहीं देखती, मुझे खुद को देखना पसंद नहीं है:...

मैं अपनी फिल्में नहीं देखती, मुझे खुद को देखना पसंद नहीं है: दिशा पाटनी

फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में दिशा पाटनी जल्द ही नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिशा के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। बता दें कि यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई हिट फिल्म एक विलेन का रीमेक है।

एक विलेन रिटर्न्स का सभी स्टार कास्ट फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। अब हाल ही में दिशा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपनी फिल्में नहीं देखती हैं। उन्होंने यह तक कह दिया कि उन्हें खुद को देखना पसंद नहीं है। दिशा के ऐसा करने के पीछे क्या वजह है इस बारे में आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें: ममता के मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार, सहयोगी के घर से मिले थे 20 करोड़

मुझे खुद को देखना पसंद नहीं है

दिशा ने कहा, ‘मुझे खुद को देखना पसंद नहीं है। मैं खुद को नहीं देख सकती और मुझे दरअसल खुद को देखना पसंद नहीं है क्योंकि मुझे कुछ अच्छा नहीं लगता है। जब भी मैं मेरी फिल्में देखती हूं, आधे टाइम तक मैं अपनी आंखों को हाथों से बंद कर देती थी।’

बता दें कि दिशा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ से डेब्यू किया है। फिल्म में दिशा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। इससे पहले वह तेलुगु फिल्म लोफर में नजर आई थीं। इसके बाद दिशा ने फिल्म बागी 2, भारत, मलंग, बागी 3 और राधे में काम किया है।

अब दिशा, करण जौहर की फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिशा के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशी खन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की बात करें तो हाल ही में इसका नया गाना ‘ना तेरे बिन’ रिलीज हुआ है। इस गाने में दिशा और जॉन के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.