HomeUttarakhandजीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए: कुंवर

जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए: कुंवर

हल्द्वानी, खबर संसार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आज नगर निगम सभागार में संपन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि जी एस टी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जो की प्रदेश के वित्तमंत्री भी है, पुष्कर सिंह धामी से शीघ्र बात करेंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री व जीएसटी के उच्च अधिकारियों से शीघ्र मुलाक़ात करेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी सर्वे के नाम पर व्यापारियों पर आतंक फ़ैलाने का काम न करें, आवश्यकता होने पर वह व्यापारियों की मीटिंग बुला सकते हैँ।

इसे भी पढ़े- हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, छह की मौत

शहर में हो रही चोरियों पर व्यक्त की चिंता

बैठक में बोलते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने कहा कि नगर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है। संरक्षक मंडल के सदस्य ऐन के कपिल, एन बी गुणवंत, पृथ्वीपाल सिंह रावत ने संघटन को मजबूत करने पर बल दिया।  उन्होंने कहा की संघटन मजबूती के साथ व्यापारियों हितों के लिए संघर्ष करेगा।

बैठक को अनु शासन समिति अध्य्क्ष डॉ बालम सिंह बिष्ट, युवा प्रदेश इकाई के प्रदेश प्रभारीआफताब हुसैन, हरजीत सिंह चड्ढा, राजकुमार सिंह नेगी, रेवाधर बृजवासी, जीवन सिंह कार्की ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर में जल भराव की समस्या विकट रूप धारण कर रही है, इस से आम जनता परेशान है। इसका निदान शीघ्र होना चाहिए।

कुमाऊं प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, महिला इकाई की उपाध्यक्ष आशा शुक्ला, ने कहा कि लॉकडाउन के बाद व्यापारियों की बिक्री घटी है। इसका मुख्य कारण आनलइन बिज़नेस होना भी है।  बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि आजीवन सदस्य बनाये जाएंगे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल ने संयुक्त रूप से  व अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने की।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.