HomeUttar Pradeshहरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, छह...

हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, छह की मौत

हाथरस, खबर संसार। हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। इसमें पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। यह हादसा आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर सादाबाद के पास शुक्रवार देर रात्रि 2:30 बजे हुआ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर बरामद कर लिया है। डंपर ग्‍वालियर के ठाकुर ट्रांसपोर्ट कंपनी का है, जो गिट्टी खलाकर सिंकदराराऊ से ग्‍वालियर लौट रहा था। पुलिस ने डंपर चालक प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया है, वह भी ग्‍वालियर का रहने वाला है। हाथरस डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के स्वजन को एक-एक लाख रुपये मदद देने की घोषणा की ।

इसे भी पढ़े-बियरशिबा स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्‍वालियर के रहने वाले थे कांवड़िए

घटना रात्रि ढा़ई बजे की है। ग्वालियर के कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा था। सादाबाद से चार किलोमीटर पहले बढ़ार चौराहे के पास पीछे से आ रहे अनयिंत्रित डंपर कांवड़ियों को रौंदते हुए चला गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

उपचार के लिए आगरा भेजा गया था

टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 25 वर्षीय रनवीर, 30 वर्षीय जबर सिंह, 40 वर्षीय नरेश पाल, 30 वर्षीय मनोज और 40 वर्षीय रमेश पाल निवासीगण बांघीखुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर शामिल हैं। विकास और अभिषेक को आगरा उपचार के लिए भेजा गया था।

जहां इलाज के दौरान 28 वर्षीय विकास की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गयी। अब मृतकों की संख्या छह हो गई है। हाथरस के डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के स्वजन को एक-एक लाख रुपये मदद देने की घोषणा की। शव ग्वालियर लेकर उनके साथी व स्वजन पहुंच गए हैं। वहां बड़ागांव हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया गया है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.