HomeUttarakhandतहसीलदार व नायब तहसीलदार भू नामान्तरण में साावधानी बरतें-मण्डलायुक्त

तहसीलदार व नायब तहसीलदार भू नामान्तरण में साावधानी बरतें-मण्डलायुक्त

हल्द्वानी, खबर संसार। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान संज्ञान में आया है कि विक्रेताओं द्वारा माल अभिलेखों मे दर्ज रकबे से अधिक भूमि विक्रेतागणों को विक्रय कर दी जाती है।

मण्डलायुक्त ने कहा उन भूखण्डों में क्रेता के नामान्तरण होने के उपरांत माल अभिलेखों में भूमि के रकबे में भिन्नता हो रही है, जिससे क्रेताओं/वादकारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही विवाद की स्थिति में विभिन्न न्यायालयों में अनावश्यक वाद दर्ज होने की सम्भावना बनी रहती है।

जनसुनवाई में भूमि के आ रहे ज्यादा मामले

इस प्रकरण को मण्डलायुक्त दीपक रावत ने गम्भीरता से लेते हुये कुमाऊं मण्डल के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि भू-खण्डों के नामान्तरण करते समय उपरोक्त तथ्यों का भली-भांति परीक्षण करते हुये नामान्तरण की प्रक्रिया में सावधानी बरतना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा यदि किसी तहसीलान्तर्गत इस प्रकार के प्रकरण परिलक्षित हो रह हैं तो आगामी एक पक्ष के अन्दर उन प्रकरणों में  कार्यवाही कर सूचना जिलाधिकारी के माध्यम से आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  उन्होंने कहा की भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.