spot_img
spot_img
HomeUttarakhandलो अब यहाँ भी दूल्हा हुआ लापता!

लो अब यहाँ भी दूल्हा हुआ लापता!

खबर संसार रुद्रपुर,लो अब यहाँ भी दूल्हा हुआ लापता!जी हा किच्छा गदरपुर के साथ साथ लालकुआं के बिंदुखत्ता में शादी बवाल के बाद अब रुद्रपुर का लड़का शादी से पहले गायब?जी हा लगातार इस तरह के मामले सामने आने से समाज में अच्छा सन्देश नहीं जा रहा है शादी की तैयारियां पूरी थीं। घर में खुशियों का माहौल और बरेली में दुल्हन पक्ष बरात के स्वागत का इंतजार कर रहा था। इसी बीच शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हा अचानक लापता हो गया।

लो अब यहाँ भी दूल्हा हुआ लापता!

बुधवार रात से उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। गुरुवार को बरात नहीं पहुंची तो युवती पक्ष के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। घटना आक्रोशित युवती पक्ष के लोग देर रात रुद्रपुर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। से पुलिस के अनुसार प्रीत विहार निवासी जगवीर सिंह पुत्र वैद्य राम का विवाह बरेली की युवती से तय हुआ था। गुरुवार रात को बरेली में शादी होनी थी। दोनों परिवारों में विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात शादी से एक दिन पहले जगवीर सिंह अचानक कहीं चला गया।

 

स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। उधर, बरेली में बरात का इंतजार कर रहे युवती पक्ष को जब दूल्हे के गायब होने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। खुद को ठगा महसूस कर रहे युवती पक्ष के लोग गुरुवार देर रात रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और एसएसआइ खुशवंत सिंह से मुलाकात की। पुलिस ने दूल्हा पक्ष के स्वजन को भी कोतवाली बुला लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी बहस और नोकझोंक हुई। युवती पक्ष का कहना था कि इस घटना से समाज में उनकी बेइज्जती हुई है। उन्होंने मामले में दूल्हा और उसके स्वजन पर कार्रवाई की मांग की। जबकि दूल्हे के पिता वैद्य राम ने पुलिस को तहरीर सौंप पुत्र की बरामदगी की मांग की है। बताया कि उनका पुत्र घर से रात साढ़े आठ बजे के आसपास बिना बताए कहीं चला गया।घटना से दोनों परिवार और नाते रिस्तेदार चिंतित है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.