HomeUttar Pradeshगालीबाज श्रीकांत पर 25,000 का इनाम घोषित, गिरफ्तारी को लगाई 8 टीमें

गालीबाज श्रीकांत पर 25,000 का इनाम घोषित, गिरफ्तारी को लगाई 8 टीमें

नोएडा, खबर संसार। महिला से गुंडागर्दी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उनके आवास के बाहर बनाए गए ‘अवैध’ निर्माण को ढहा दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए नोएडा पुलिस की 8 टीमें लगाई गई हैं। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने फरार त्यागी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

सोमवार को नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मजदूरों के साथ पहुंचे और श्रीकांत के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया गया। इसके बाद तुरंत बुलडोजर भी पहुंच गए और श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। अब तक श्रीकांत की ओर से धमकाई जाती रहीं महिलाओं ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। वहीं, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भी लोगों ने खुशी जाहिर की।

महिला संग विवाद का वीडियो हुआ था वायरल

आपको बता दें कि सोसाइटी की एक महिला ने सेक्टर-93बी में आवासीय सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही त्यागी फरार है। सोसायटी में बीती शाम से ही भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। स्थानीय लोगों ने त्यागी को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की है। इस सोसायटी में 1,000 से अधिक परिवार रहते हैं।

इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.