HomePoliticalआजादी का अमृत महोत्सव हर घर हो तिरंगा बोले महेंद्र

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर हो तिरंगा बोले महेंद्र

खबर संसार हल्द्वानी। आजादी का अमृत महोत्सव हर घर हो तिरंगा बोले महेंद्र। जी हा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट का प्रथम बार हल्द्वानी आगमन हुआ । माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का ढोल नगाड़े पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष  वहा से तिरंगा यात्रा में शामिल हो कर वहाँ से तिरंगा यात्रा के साथ वाहनो के काफिले के संग बाजार क्षेत्र अग्रसेन चौराहा, नैनीताल नोड तिकोनिया मार्ग से होते हुए निकट जजी कोर्ट शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में पहुंचे। तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होने तिकोनिया चौराहा पर पण्डित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किये।

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर हो तिरंगा बोले महेंद्र

कार्यक्रम स्थल के पास शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं वृक्षारोण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिको के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी संकल्पो को पूरा करने का प्रण लेना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा लगाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है ।जिला अध्यक्ष  प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट, महापौर डॉक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, मोहन सिंह बिष्ट,  राम सिंह कैड़ा,  राजेन्द्र सिंह बिष्ट,  दीपक मेहरा,  प्रकाश रावत,  भुवन जोशी, श्रीमती बेला तोलिया,  विरेन्द्र बिष्ट,  तरूण बंसल, चंदन सिंह बिष्ट, कुन्दन लटवाला आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी एवं कमल नयन जोशी द्वारा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.