खबर संसार हल्द्वानी.MBPG में बड़ी संख्या में छात्रों ने आखिर नोटा को क्यों चुना जी हा इसका सबसे बड़ा कारण साफ है कि न लोग बीजेपी को पसंद कर रहे न कांग्रेस को, उनका राजनीति से मोह भंग हो गया है अगर बात करें उत्तराखंड क़े कुमाऊँ मंडल छात्र चुनाव की तो लोगों ने 50 विद्यालय में 25 निर्दलीय जीत हासिल किये, 16 पर जरूर एबीवीपी और 6 पर एनएसयूआई को सफलता मिली है.
MBPG में बड़ी संख्या में छात्रों ने आखिर नोटा को क्यों चुना
इस बार चुनाव में MBPG में मतदान में 1,094 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 2,030 मत निरस्त या अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष छात्रा पद पर 125 नोटा व 301 अवैध मत मिले। सचिव पद पर 322 ने नोटा दबाया। कोषाध्यक्ष पद पर 182 नोटा व 193 निरस्त मत रहे। कला संकाय प्रतिनिधि में 135 ने नोटा दबाया, वहीं 1,095 मत निरस्त हुए। अध्यक्ष पद पर 18 मत निरस्त और 61 मत अवैध दर्ज किए गए।





