HomeCrimeप्रधानमंत्री के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर में संदिग्ध वस्तु मिलने से...

प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप

चंडीगढ़, खबर संसार। पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को सिटी पुलिस स्टेशन के पास एक संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंटी सबोटाज टीम को तत्काल प्रभाव से बुलाया गया।

आपको बता दें कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने हाल ही में पंजाब पुलिस को इनपुट दिया था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की फिराक में है। जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फिरोजपुर इंस्पेक्टर मोहित धवन ने बताया कि सिटी पुलिस स्टेशन के पास एक संदिग्ध वस्तु मिली है। जिसके बाद एंटी सबोटाज टीम को बुलाया गया है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।

PM मोदी का पंजाब दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को मोहाली में ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र’ का उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल को 660 करोड़ रुपए की लागत से टाटा मेमोरियल सेंटर ने तैयार किया है।

पंजाब में भारत-पाक सीमा पर बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

चंडीगढ़। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर मंगलवार को हथियारों का जखीरा बरामद किया। माना जा रहा है कि सीमा पार से हथियारों की तस्करी की गई लेकिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान इन हथियारों को बरामद किया। जिसमें अत्याधुनिक राइफल और पिस्टल शामिल हैं।

बीएसएफ ने बताया कि पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हमले के हथियारों का एक जखीरा बरामद किया गया। फिरोजपुर सेक्टर में 6 मैगजीन वाली 3 एके-47 राइफल, 4 मैगजीन वाली 3 एम-3 राइफल और 2 मैगजीन के साथ 2 पिस्टल बरामद की। ऐसा लगता है कि हथियारों की तस्करी पाकिस्तान से की गई है।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.