HomeSportBCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है...

BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल खेला जाएगा। इससे पहले BCCI ने अपने सोशल मीडिया पर 11 भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की हैं, जो प्रैक्टिस कर रहे हैं। तो जानते है BCCI ने किन खिलाडियों की फोटो शेयर की है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने जब से टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है तब से टीम टी20 क्रिकेट में कोहरम मचाती हुई नजर आ रही है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। द्विपक्षीय सीरीज में हिटमैन ने टीम को कई मैच जितवाए हैं।

केएल राहुल

उम्मीद है कि केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करने उतरेगी। केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और दूसरे मैच में वह सस्ते में आउट हो गए। सीरीज के आखिरी मैच में राहुल ने 46 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली थी।

विराट कोहली

विराट कोहली लंबे ब्रेक के बाद एशिया कप में वापसी कर रहे हैं। विराट कोहली ने पिछली बार शतक 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। इसके बाद से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। इसी के साथ पिछले काफी वक्त से पूर्व भारतीय कप्तान फॉर्म से भी जूझ रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव बीसीसीआई द्वारा किए गए ट्वीट में तीसरी तस्वीर में नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। पूरे मैदान में बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता उन्हें गेंदबाजों के खिलाफ खतरनाक बल्लेबाज बनाती है। वह इस वक्त शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या इस भारतीय प्लेइंग इलेवन के ऑलराउंडर होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से वह एक अलग ही और बेहतर क्रिकेटर खेल रहे हैं। कप्तानी एक और पहलू है, जिसे उन्होंने अपने खेल में जोड़ा है।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इस प्लेइंग इलेवन में नंबर 5 पर बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज उतरेंगे। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया था। पंत भी पिछले कुछ वक्त से शानदार परफॉर्म कर रहे हैं।

दिनेश कार्तिक

अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक भी BCCI द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों का हिस्सा हैं। कार्तिक ने आईपीएल 2022 में शानदार खेल दिखाया, जिसके बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी की मांग हुई।

भुवनेश्वर कुमार

एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार भारतीय सीम आक्रमण की कमान संभालेंगे। वह बुमराह के साथ भारत के लिए पिछले कुछ वर्षों में सफेद गेंद के दो प्रमुख गेंदबाज रहे हैं। शुरुआती ओवरों में भुवनेश्वर की गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल होता है।

युजवेंद्र चहल चहल

युजवेंद्र चहल चहल लाइनअप में भारत के प्रमुख स्पिनर होंगे। वह इस समय खेल के लिए ब्रेक पर हैं और बड़े खेल के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। वह 2018 में जीती गई भारत की आखिरी एशिया कप टीम का हिस्सा थे।

आवेश खान

एशिया कप में भारत को जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से बड़ा झटका लगा है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी। इसकी झलक बीसीसीआई ने तस्वीरों में भी दे दी है।

अर्शदीप सिंह

बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन में दूसरा सीम विकल्प हैं। उन्होंने पहले इंग्लैंड के खिलाफ और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ डेथ ओवरों में अपनी क्षमता साबित की है। एशिया कप टीम में उनका चयन चयनकर्ताओं के उस भरोसे का एक बड़ा संकेत है।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.