नई दिल्ली, खबर संसार। दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमलावर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब ‘स्टिंग ऑपरेशन’ बताते हुए एक वीडियो जारी किया है।
बीजेपी ने इसके जरिए ‘आप’ पर मोटा माल कमीशन के जरिए लेने का आरोप लगाया है। बीजेपी का दावा है कि सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए केस में आरोपी नंबर 13 सनी मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह ने खुफिया कैमरे पर आप सरकार की ओर से कमीशन लिए जाने की बात कही है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कथित ‘स्टिंग ऑपरेशन’ जारी किया है।
संबित पात्रा ने जारी किया स्टिंग
संबित पात्रा ने कहा, ”अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मोटा माल कमाया है, अपने मित्रों से मोटी दलाली है। लोग दलाली देने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास जाते थे। मोटी दलाली कमाकर दिल्ली को नुकसान में धकेला गया और खुद को प्रॉफिट में रखा गया। यह स्टिंग उस व्यक्ति के मुंह से है जो खुद मनीष सिसोदिया के हाथ में मोटा माल देता था। जो आरोपी लिस्ट है सीबीआई की उसमें 13 नंबर पर सनी मारवाह हैं उनके पिता कुलविंदर मारवाह हैं, जो बताते हैं कि किस तरह कमीशन खाया जाता था।”
संबित पात्रा ने स्टिंग ऑपरेशन में कही गई बातों के हवाले से कहा कि ठेकेदारों और अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया के मित्रों को 80 फीसदी प्रॉफिट मिलता था। राजस्व को केवल 10 फीसदी मिला है, बाकी सब मित्रों को। संबित पात्रा ने कहा, ”मारवाह साहब ने कहा कि हम कच्ची कॉलोनी में दुकानें ले रहे थे, वहां सस्ती की दुकानें होती हैं, हमसे 250 करोड़ लिए हैं, बड़े-बड़े वालों से तो 500-500 करोड़ लिए हैं।
आलम यह था कि जो शराब नीति बनाई गई थी इसमें ठेकेदारों का कमीशन 2 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया। एक बोतल के साथ एक या एक बोतल के साथ दो देने पर भी इनका फायदा हो रहा था। मारवाह ने कहा कि ये पैसे सरकारी खजाने में नहीं जा रहे थे। मतलब यह मनीष सिसोदिया के खाते में जा रहे थे। मोटा माल 60 करोड़ किसी से, 150 करोड़ किसी से।
साफ शब्दों में मारवाह साहब कहते हैं कि एक गलती तो बड़ी कर दी इन्होंने कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को बुलाकर ठेका दिया है। मोटा माल की वजह से इन कंपनियों को ठेका दिया गया। सबसे बड़ी बात खुद मारवाह कह रहे हैं कि क्यों 2 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया। क्योंकि इसमें से कमीशन केजरीवाल जी को देना था। हमें 6 फीसदी सिसोदिया को देना था, परेशानी यह थी कि कमीशन को हम ब्लैक में कैसे दें।”
इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


