HomePoliticalतेलंगाना की गवर्नर ने कहा नहीं होता प्रोटोकॉल का पालन होता है...

तेलंगाना की गवर्नर ने कहा नहीं होता प्रोटोकॉल का पालन होता है भेदभाव

जी, हां आप ने सही पढ़ा यह बातें कोई आम आदमी नहीं बल्कि तेलंगान राज्य की गवर्नर डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहीं। उन्होंने यह यह बातें राज्यपाल के रूप में तीन साल पूरे होने के अवसर पर राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शमिल हुईं।

इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के रूप में अपने सभी अनुभव, अपमान और सफलताओं को मीडिया के साथ साझा किया। साथ ही साथ तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और उनकी सरकार पर भी कई बड़े आरोप लगा दिए। सुंदरराजन ने कहा कि राज्य इतिहास लिखेगा कि कैसे एक महिला राज्यपाल के साथ भेदभाव किया गया।

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण से वंचित कर दिया गया 

उन्होंने दावा किया कि मुझे राज्यपाल के अभिभाषण और गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण से वंचित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगया कि मैं जहां भी जाती हूं प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाता है। कार्यालय का आदर होना चाहिए। तेलंगाना की गवर्नर ने कहा कि राज्य सरकार चाहे कितना भी भेदभाव क्यों न दिखाए, मैं अपना काम करती रहूंगी।

कहा कि जो सो रहे हैं उन्हें तुम जगा सकते हो

केसीआर सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दक्षिणी परिषद की बैठक में विभाजन के मुद्दों का उल्लेख करने की संभावना को क्यों नजरअंदाज किया? केसीआर उस बैठक में क्यों नहीं गए? अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि जो सो रहे हैं उन्हें तुम जगा सकते हो।

जो सोने का नाटक करते हैं उन्हें जगाया नहीं जा सकता। मैं राज्यपाल के रूप में अपने दायरे में काम कर रही हूं। मैंने दायरे से बाहर कभी काम नहीं किया। राज्यपाल के कार्यालय के साथ गंभीर भेदभाव है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री बताएं कि वह राज्यपाल के खिलाफ पक्षपात क्यों दिखा रहे हैं।

इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.