HomeUttar Pradeshउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav का निधन

जी, हां आप ने सही पढ़ा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है । वह 82 वर्ष के थे । तबीयत खराब होने की वजह से मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

2 अक्टूबर से लगातार उनकी तबीयत चिंताजनक बनी हुई थी। उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी है। मुलायम सिंह यादव समाजवादी धरा के वरिष्ठ नेताओं में से थे।

रक्षा मंत्री भी रहे Mulayam Singh Yadav

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के अलावा मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। उनका पूरा परिवार राजनीति में है। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के बाद से लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना की जा रही थी।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की थी और उनका हालचाल जाना था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हॉस्पिटल पहुंचे थे और मुलायम सिंह यादव की तबीयत की जानकारी ली थी। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत खराब होने के बाद से ही उनका पूरा परिवार हॉस्पिटल में मौजूद था।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.