HomeUncategorizedBJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा...

BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

देहरादून, खबर संसार। भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट भाजपा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसस पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं। उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विभिन्न प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी रहा है ‌।

इसे भी पढ़े-मंत्री स्मृति ईरानी और उनकी बेटी व गोवा के बार विवाद में अब आया नया ट्विस्ट

कई दिनों से उनके नाम को लेकर अटकलें चल रही थी

BJP में पिछले कई दिनों से उनके नाम को लेकर अटकलें चल रही थी। इन सबके बीच आज सुबह सवेरे ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आपको बता दें कि महेंद्र भट्टी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से पिछले दिनों मुलाकात भी हुई थी। जिसके बाद से उनके नाम की अटकले जोरों पर थी। आपको पता था कि महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के बद्रीनाथ सीट से दो विधायक रह चुके हैं।

फिलहाल वह मदन कौशिक की जगह प्रदेश अध्यक्ष का कमान संभालेंगे। 2024 के चुनाव को लेकर महेंद्र भट्ट पर बड़ी जिम्मेदारी है। महेंद्र भट्ट को जमीन से जुड़ा नेता बताया जाता है। महेंद्र भट्ट गढ़वाल और कुमाऊं में भी काफी लोकप्रिय हैं। इन्हीं सब समीकरणों को साधने के लिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.