HomeUttarakhandसेंट पीटर स्कूल में दो दिवसीय 18वीं मदर टेरेसा इंटर स्कूल एथलेटिक्स...

सेंट पीटर स्कूल में दो दिवसीय 18वीं मदर टेरेसा इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ धूमधाम से

खबर संसार किच्छा। सेंट पीटर स्कूल में दो दिवसीय 18वीं मदर टेरेसा इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। एथलेटिक्स मीट में बरेली डायसिस के 22 स्कूलों के 825 एथलेटिक्स भाग ले रहे हैं।

शुक्रवार को एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या, बरेली धर्मप्रांत के शिक्षा संस्थान अध्यक्ष डॉ. एग्नेसेज डिसूजा ने किया। इसके बाद स्कूलों से आई टीमों ने मार्च पास्ट कर झंडे और मुख्य अतिथि को सलामी दी। सीनियर गर्ल्स शाटपुट में मारिया अस्मता काशीपुर की खुशी हुड्डा प्रथम, निर्मला कांवेंट काठगोदाम हल्द्वानी की मान्या मेरल द्वितीय, सेंट थेरेसा काठगोदाम हल्द्वानी की छवि चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस जूनियर बालक वर्ग में सेंट पीटर किच्छा के सुमित पुरोहित प्रथम, सेंट थामस नवाबगंज के वाहिद अब्बास द्वितीय, मारिया अस्मता काशीपुर के आदित्य बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सेंट जेवियर स्कूल हर्ष राणा प्रथम, सेंट पीटर स्कूल किच्छा प्रेम प्रकाश द्वितीय, मारिया समता काशीपुर के आर्यन यादव तृतीय रहे। यहां एजुकेशनल सचिव बरेली डायसिस फादर रॉयल एंथनी, प्रधानाचार्य फादर एलेक्जेंडर मोंतेरो, फादर साबू, फादर जूलियन पिंटो, फादर नेल्सन, फादर उदय सिस्टर लूसिया, सिस्टर सिल्वी आदि रहे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.