ऊधम सिह नगर, खबर संसार। पिछली बार अत्यधिक हुई बारिश के बाद नदियों का रिवर ट्रेनिंग का कार्य भी हो चूका है। और अभी बारिश के बाद नदियों मे फिर पानी आने से खनिज आ चूका है जिससे यहां हुए गड्डे भर गए थे।
किन्तु जैसे ही नदियों का जल स्तर घटा वैसे ही खनन माफिया सक्रिय हो गए है और यह किच्छा गोला नदी से चोरी चोरी उप खनिज निकल रहे है जिसके निशान हमारे कैमरे मे कैद हो चुके है।
नदी में गाड़ी व के मिले निशान
नदी मे खड्डे भी मिले और गाड़ियों के पाहियों के बड़े बड़े निशान भी जो बिलकुल ताजे दिखे और खड्डो तक जाते दिख रहे है जिसको देखकर साफ पता चलता है की नदी का सीना चिरा जा रहा है।
आखिर किसकी शह से इस अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। कौन लोग इसमें शामिल है आखिर प्रशासन तक इस बात की खबर क्यों नहीं पहुंची है। या फिर कुछ और मामला है ऐसे तमाम सवाल है जो यहां की जनता के मन मे है आखिर कहा छुप गए है यहां के स्थानीय नेता।
क्या सिर्फ चुनावों मे कुछ नेतागन सक्रिय रहते है बाद कही छुप जाते है या इन सबकी वजह कुछ और ही है। फिलहाल प्रशासन को इस और जल्द ही ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि इस अवैध खनन को जल्द रोका जा सके।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
