खबर संसार जसपुर सुरेंद्र सिंह चौहान।नहीं हटा अतिक्रमण उड़ाई हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां!।जी हा जसपुर क्षेत्र के अनेकों गांव में अतिक्रमण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है ऐसा ही एक मामला जसपुर क्षेत्र के ग्राम निवार मुंडी का है जहां पर अतिक्रमण को लेकर गांव के ही निवासी प्रीतम सिंह द्वारा हाई कोर्ट नैनीताल में एक जनहित याचिका डाली गई थी जिस पर न्यायालय द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी हुए थे लेकिन बार-बार कहने के बावजूद तथा अतिक्रमण को हटाने के लिए भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह प्रजापति ने भी उप जिलाधिकारी जसपुर को लिखित पत्र दिया ।
नहीं हटा अतिक्रमण उड़ाई हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां
लेकिन उप जिलाधिकारी ने बिना अतिक्रमण हटाए ही जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को यह अवगत करा दिया की अतिक्रमण की भूमि खाली कराकर प्रधान के सुपुर्द कर दी है जबकि इस मामले में प्रधान से मालूम किया गया तो ग्राम प्रधान द्वारा इस बात से साफ इंकार कर दिया गया कि हमें किसी तरह की कोई भूमि खाली कराकर नहीं दी गई अब यही देखने को मिल सकता है की उप जिलाधिकारी जसपुर कितने लापरवाह है जो हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को भी गुमराह कर है उप जिलाधिकारी कभी बरसात का बहाना लेते हैं की अतिक्रमण 30 सितंबर के बाद ही हटे गा लेकिन आज तक अक्टूबर बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण हटाने की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है



