HomeUttarakhandसिटी मजिस्ट्रेट ने रेस्टोरन्ट पर छापेमारी की, 8 पव्वे बरामद, दी चेतावनी

सिटी मजिस्ट्रेट ने रेस्टोरन्ट पर छापेमारी की, 8 पव्वे बरामद, दी चेतावनी

हल्द्वानी, खबर संसार। आज जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी एवं आबकारी विभाग, हल्द्वानी ने संयुक्त रूप से ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित दुकानों की तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाशी के दौरान जायका रेस्टोरन्ट के अन्दर मौजूद व्यक्ति द्वारा रेस्टोरेन्ट में मदिरा पिलाने के उद्देश्य से अलग-अलग मार्का के कुल 08- पव्ये बरामद हुए।

इस दौरान मौजूद अभियुक्त नाम सलीम अहमद पुत्र नन्हे हसन, धामपुर, उत्तरप्रदेश हाल निवासी रामपुर रोड के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

संदिग्ध दुकानों की भी तलाशी ली गयी

उक्त के पश्यात् अन्य संदिग्ध दुकानों की भी तलाशी ली गयी एवं संदिग्धों को चेतावनी दी गयी कि यदि इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल उचित कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

इससे पूर्व भी संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 15.11.2022 को ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित दुकानों की तलाशी ली गयी थी एवं 121 पव्वे व 05 बोतल अवैध मदिरा बरामद की गयी थी। जिसमें उचित कार्यवाही अमल में लायी गयी थी।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.