HomeUttarakhandविजय दिवस की तैयारियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने की बैठक दिए...

विजय दिवस की तैयारियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने की बैठक दिए ये निर्देश

हल्द्वानी, खबर संसार। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कैम्प कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह (City Magistrate Richa Singh) की अध्यक्षता में 16 दिसम्बर विजय दिवस की तैयारियों की सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

सिटी मजिस्ट्रेट (City Magistrate ) ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले.कर्नल सेनि0 जीएस बिष्ट को निर्देश दिये हैं कि विजय दिवस कार्यक्रम के लिए समय रहते सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें।

उन्होंने बैठक में प्रतिभाग करने वाले सभी सम्बन्धित अधिकारियों (relevant authorities) से कहा है कि विजय दिवस की तैयारियों की सम्बन्ध में जो भी कार्य साैंपेे गये है उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

1971 के युद्व में शहीद शहीदों की वीरांगनाओं व सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा

जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री बिष्ट ने बताया कि 1971 मे भारत पाक युद्व के दौरान भारत की विजय के उपलक्ष्य मे विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर इस ऐतिहासिक युद्व मे शहीद हुये सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित किये जायेंगे तथा शहीदो की वीरांगनाओं तथा युद्व मे शामिल सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा।

उन्होने बताया कि 16 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शहीद मैमोरियल स्थल पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा तथा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर सन् 1971 भारत पाक युद्व के शहीदों, वीरांगनाओं, आश्रितों व यु़द्ध दिव्यांग सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा।

बैठक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सीओ बीएस धौनी, कैप्टन सेनि जीएस भण्डारी, प्रेम सिह ऐरी के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.