खबर संसार नई दिल्ली।पैसे अगर खाए होते तो मिलते भी तो, केजरीवाल का आरोप दिल्ली में काम नहीं करने।दिया जा रहा।जी हा साथ ही उन्होंने कहाआम आदमी पार्टी एक आंधी है,जिस मनीष सिसोदिया पर करोड़ो का घोटाला आरोप लग रहा उसके घर से दस हजार भी नही मिले,अगर किया होता तो एक दो करोड़ तो मिलता। भाजपा किसी भी कीमत पर आप पार्टी को रोकना चाहती है। दिल्ली के विकास को रोकना चाहती है। पंजाब भी भाजपा के हाथ से चला गया। उससे भी भाजपा आक्रोशित है। जी हा ये तमाम आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगाए है।
पैसे अगर खाए होते तो मिलते भी तो, केजरीवाल का आरोप दिल्ली में काम नहीं करने दिया जा रहा
उन्होंने कहा यदि कल मनीष और सतेंद्र भाजपा ज्वाइन करें तो अगले ही दिन जेल से बाहर कोई घोटाला आरोप नही लगेगा । ये दोनो मंत्री अच्छा काम कर रहे जिनको रोकने के लिए इनपर शराब घोटाले इत्यादि का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने मीडिया को बताया कि आतिशी और सौरभ इन दोनो मंत्रियों के विभाग देखेंगे,क्योंकि जनता के काम नहीं रुकने चाहिए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दुगनी गति से दिल्ली में काम चलेगा।
