HomeUttarakhandचोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का पूरा माल...

चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का पूरा माल किया बरामद

शुक्रवार को आकांक्षा पत्नी सूरज थापा निवासी बद्रीपुरा हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी कि दिनांक 09-03-2023 को अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर की अलमारी में रखें आभूषणों चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आज दो चोरों को किया गिरफतार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भटट ने इस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बता की घटना को अन्जांम देने वाले अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर चोरी किया गया सम्पूर्ण माल बरामद करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

हरबन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी सी.ओ0 सिटी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण में हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी टीम धमेंन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी हीरानगर, कानि0 पूरन मेहरा, कानि0 ललित नाथ के द्वारा क्षेत्र में पतारसी, सुराग रसी एवं क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये व घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से भली-भॉति अवलोकन किया गया।

चैकिग के दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी गयी दिनांक 9-03-2023 को जिन लोगों ने आकांक्षा के घर चोरी की गयी वह वह दोनों अभी-अभी रूपनगर को जाने वाले रास्ते के की ओर जा रहे उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबीर द्वारा बताये स्थान की ओर गये तो रूपनगर को जाने वाले रास्ते दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने लगे जिन्हें एक बार की दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग कर पुलिस टीम ने EMMANUAL PUBLIC स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।

चोरों ने नशे के लिए किया था चोरी

दोनो गिरफ्तार अभियुक्तो की तलाशी लेने के पश्चात अभियुक्त योगेश की पहनी काली रंग की जींस की दाहिनी जेब से एक पीली धातु की अंगूठी जिसमें सफेद पारदर्शी नग लगा व दो अदद छतरीनुमा पीले धातु के टॉप्स व बायीं जेब से एक आईफोन बरंग गुलाबी बरामद हुआ अभियुक्त सागर की जामा तलाशी पर उसकी पहनी जींस की दाहिनी जेब से एक मंगलसूत्र पीले धातु का चैन दार जिसमें सफेद धातु का गोल पेंडल. जिसमें काले दाने हैं एक अदद मंगलसूत्र पीले धातु का जिसमें हरे व गोल्डन रंग के दाने हैं ,दो अदद सफेद धातु के पैर के रिंगनुमा बिछुए बरामद हुए।

पूछताछ में दोनो अभियुक्त ने अपना नाम क्रमशः 1. योगेश लोहनी पुत्र स्व0 दीप चन्द्र लोहनी निवासी 604 बद्रीपुरा हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष। 2. सागर परमार पुत्र राजकुमार परमार निवासी गली नंबर 02 शिव विहार कठघरिया थाना मुखानी उम्र 23 वर्ष। पूछने पर बताया कि पर यही भी बताया कि हम आकांक्षा उर्फ माही दी को काफी समय से जानता हूँ तथा आकांक्षा दी के घर पर भी आना जाना रहता है ।

मैं नशे का आदि हूं तथा मुझे आये दिन नशा खरीदने के लिए पैसों की आवश्यकता पड़ती है । होली में मेरे सारे पैसे खर्च हो गये थे । जिस कारण दिनांक 09.03.2023 को हम दोनों ने आकांक्षा उर्फ माही दीदी के घर से अलमारी में अंदर रखें उनके सोने के जेवर चुराए थे जिन्हें हम आज बेचने के जा रहे थे। चूंकि सागर व योगेश उपरोक्त से चोरी का माल बरामद होने पर अभियोग में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी गयी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.