HomeUttarakhandसदन में विपक्ष की आवाज दबा रही है सरकार, बयान हास्‍यापद: प्रकाश...

सदन में विपक्ष की आवाज दबा रही है सरकार, बयान हास्‍यापद: प्रकाश रावत

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने विधायक सुमित हृदयेश के इस बयान को हास्यापद बताया कि सदन में विपक्ष की आवाज राज्य सरकार दबा रही है। उन्होने कहा कि स्वयं पूरे प्रदेश की जनता ने देखा कि किस प्रकार विपक्ष के विधायक विधानसभा की सम्मानित महिला अध्यक्षा पर किस प्रकार प्रहार कर रहे थे और उनसे अभद्रता कर रहे थे।

वास्तव में स्थिति यह है कि पूरे देश व प्रदेश में जनता द्वारा नकार दिये जाने के बाद कांग्रेस के लोग अपना हौसला खो बैठे है और इस प्रकार के पागलपन की हरकते कर रहे है। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि एक वर्ष तक स्थानीय विधायक ने कुछ नही किया है उनका मकसद महज सुनोयोजित विकास में बाधा पहुचाना है उन्होने कहा एक तरफ विधायक विधानसभा क्षेत्र में कैथ लैब स्थापित करने, डैनेज सिस्टम स्थापित करने के लिए 650 करोड़ रूपये देने के लिए सरकार का आभार व्यक्त कर रहे है और दूसरी ओर सरकार की आलोचना भी कर रहे है।

जब जब कांग्रेस की सरकार आयी है विकास कार्यो में लूट खसोट के सिवा कुछ नही हुआ

प्रकाश रावत ने कहा कि सरकार ने 57 करोड़ रूपये काठगोदाम में बस अड़डे के लिए दिये है उन्होने कहा कि जब जब उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार आयी है विकास कार्यो में लूट खसोट के सिवा कुछ नही हुआ। स्वयं इनके पूर्व मुख्यमन्त्री विडियो में लेन देन की बात करते हुए दिखाई दिये। प्रकाश रावत ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमन्त्री प्रदेश के सुनोयोजित विकास के लिए रात दिन मेहनत कर रहे है।

कांग्रेस के जमाने से फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम कर रहे है। उन्होने कहा कि मुख्यमन्त्री जो घोषणाए करते है उनका अनुपालन भी सुनिश्चित करते है। उन्होने कहा कि आज तक भर्तीयो में घोटाले होते रहे है। पहली बार दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ युवा मुख्यमन्त्री ने सबसे सशक्त नकल कानून लगाया है प्रदेश में धर्मान्तरण विरोधी कानून, समान नागरिक कानून जैसे सख्त कानून बनाये गये है प्रदेश में जो कांग्रेस के जमाने में गुड़ाराज चलता था उसे खत्म किया गया है।

कांग्रेस के राज्य में महज झूठी घोषणाए होती थी व अनुपालन नही होते थे। प्रकाश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में गब्बर सिंह टैक्स कांग्रेस के जमाने में देना पड़ता था और उसी गब्बर सिंह टैक्स से कांग्रेस के लोगो ने अकूत धन सम्पदा बनाई है। उन्होने कांग्रेस के नेताओं से विधानसभा में अपने अमर्यादित आचरण पर माँफी मागने के लिए कहा।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.