HomeCrimeगार्ड का मैनेजर से विवाद,गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल फेक आग लगा...

गार्ड का मैनेजर से विवाद,गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल फेक आग लगा दी!

खबर संसार धारचूला। गार्ड का मैनेजर से विवाद,गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल फेक आग लगा दी! जी हा मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा धारचूला का है। जहां  सुरक्षा गार्ड ने अवकाश नहीं देने पर बैंक मैनेजर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। बैंक में काम के सिलसिले में पहुंचे उपभोक्ताओं ने किसी तरह आग बुझाकर मैनेजर को बचाया। प्राथमिक इलाज के बाद मैनेजर को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है, यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

गार्ड का मैनेजर से विवाद,गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल फेक आग लगा दी!

शनिवार को नगर स्थित एसबीआई के मैनेजर मुंगेर (बिहार) निवासी मोहम्मद ओवेश (57) बैंक पहुंचे। करीब 10 बजकर 14 मिनट पर बैंक का सुरक्षा गार्ड भगवानपुर, देहरादून निवासी दीपक छेत्री (48) पुत्र सोबन छेत्री उनके केबिन में पहुंचा। बताया जा रहा है कि करीब दो मिनट तक दोनों के बीच अवकाश देने को लेकर बात हुई। इस बीच करीब 10 बजकर 16 मिनट पर गार्ड ने एक बोतल निकाली और मैनेजर के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। मैनेजर को जलता देख बैंक में अफरातफरी मच गई। वहां लेनदेन के लिए पहुंचे व्यापारी सतीश कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए केबिन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से किसी तरह आग बुझाई। बाद में 108 एंबुलेंस के ईएमटी विवेक कार्की और चालक लक्ष्मण चंद झुलसी हालत में बैंक मैनेजर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ.चेतन कुमार ने बताया कि मैनेजर का 36 फीसदी शरीर आग से झुलस गया है। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है। मैनेजर की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.